अल्मोड़ा, दिसम्बर 11 -- चौखुटिया। धामदेवल में रामलीला का मंचन जारी है। तीसरे दिन सीता स्वयंवर की लीला का मंचन हुआ। दर्शकों ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद पर सराहना की। शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल शाही ने किया। कोरस की बालाओं की ओर से राधा-कृष्ण नृत्य ने रंग जमाया। इसके बाद जनक दरबार में सीता स्वयंवर के लिए धनुष भंजन को पहुंचे देश विदेश के राजाओं ने हुंकार भरी। लेकिन धनुष का भंजन नहीं हो पाया। रावण-बाणासुर का सभा में पहुंचकर धनुष भंजन का असफल प्रयास किया। इससे जनक निराश हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...