कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- विकास खंड सरसवां के गोराजू गांव में चल रही रामलीला में शनिवार रात परशुराम-लक्ष्मण संवाद और श्रीराम-जानकी विवाह लीला का मंचन कलाकारों ने किया। मंचन देख श्रद्धालु रोमांचित और भावभिवोर नजर आए। रामलीला में शनिवार रात में जनकपुरी में आयोजित सीता स्वंयवर में प्रभु श्रीराम गुरु की आज्ञा से जैसे ही शिव धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढाने का प्रयास करते हैं तो धनुष टूट जाता है। शिव धनुष टूटते ही चारों ओर श्रीराम की जय जयकार होने लगती है। आसमान से देवता भी उन पर फूल बरसाते हैं। सीता उनको वरमाला पहनाती हैं। तभी वहां पर परशुराम पहुंच जाते हैं। शिव धनुष टूटने से वह बेहद गुस्से में नजर आते हैं और शिव धनुष तोड़ने वाले को ललकारते हैं। इस पर लक्ष्मण से रहा नहीं जाता और वह बीच में आ जाते है। दोनों के बीच जमकर संवाद होता है। दोनों के बीच बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.