बोकारो, जनवरी 24 -- चंदनकियारी। परशुराम सेवा समाज बायसी की ओर से निर्मित भगवान परशुराम मंदिर के भव्य तोरणद्वार का विधिवत शिलान्यास शनिवार को पूर्व मंत्री सह विधायक उमाकांत रजक ने नारियल फोड़कर किया। शिलान्यास कार्यक्रम विधायक मद से श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर शिलान्यास की प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श धर्म, न्याय और सत्य समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर परशुराम सेवा समाज के गयाराम सिंह चौधरी, बधन शर्मा,नारायण सिंह चौधरी,दुर्योधन चौधरी, बिरेन सिंह,किसन महाथा, भूतनाथ महथा,राजदेव महथा, आशीष महथा,सपन सिन्हा, चंद्रशेखर शर्मा सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.