अयोध्या, दिसम्बर 13 -- अयोध्या। अयोध्या जिले की सीमा पर स्थित मां जालपा भवानी मंदिर उसरहन कुमारगंज परिसर में निर्माणधीन भगवान परशुरामजी के मंदिर का समाजसेवी अमरनाथ तिवारी 'मानस'ने जायजा लिया और उन्होंने भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपए का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। मां जालपा भवानी मंदिर परिसर में परशुराम सेवा संस्थान के बैनर तले सर्व समाज के सहयोग से भगवान परशुराम जी का मंदिर निर्माण शुरू हो गया है। इसमौके पर परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमित पांडे,संस्थान के संरक्षक मनीष पांडेय, डॉ धर्मेश त्रिपाठी,आजाद सिंह चौहान,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...