गौरीगंज, अप्रैल 29 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता परशुराम जयंती के पर्व पर स्थानीय कस्बे में मंगलवार को एक भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बाइक रैली में भाग लिया और पूरे जोश व उत्साह के साथ कार्यक्रम में शरीक हुए। शोभायात्रा कस्बे के पूर्वी छोर से आरंभ होकर पूरे नगर में भ्रमण करती हुई पुनः प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर भगवान परशुराम एवं ब्राह्मण समाज से जुड़े भक्ति गीत बजाए गए। जिन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। मार्ग में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। जिससे माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंग गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.