गढ़वा, अप्रैल 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से जिला मुख्यालय स्थित रंका मोड़ पर सामाजिक पहल के तहत शीतल शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों और जरूरतमंदों के बीच इस कार्यक्रम के आयोजन की लोगों ने सराहना की। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा बल्कि समाज सेवा के प्रति झामुमो की प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण बना। वहीं सुबह खोण्हर मंदिर परिसर में स्थापित भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा का पूजा अर्चना कर झंडा स्थापित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी जब झामुमो कार्यकर्ता शर्बत तैयार करने और वितरण की व्यवस्था में जुट गए थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा और तापमान बढ़ा वैसे-वैसे रंका मोड़ से गुजरने वाले लोग इस सेवा से लाभान्वित होते गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.