हापुड़, अप्रैल 30 -- भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाते हुए धर्म के बताए सद्मार्ग पर चलकर दीन दुखियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प लिया गया। भगवान परशुराम की जयंती मंगलवार को गढ़, ब्रजघाट, बहादुरगढ़, डेहरा कुटी, सिंभावली, बक्सर, झड़ीना, नानपुर समेत समूचे क्षेत्र में बड़ी धूमधाम के साथ परंपरागत ढंग में मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम गढ़ क्षेत्र के गांव खिलवई में हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पूजा अर्चना की। विधायक ने धर्म के बताए सद्मार्ग पर चलते हुए सामाजिक कुरीतियों से बचकर दीन दुखियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प दिलाया। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख धूप दीप से पूजा अर्चना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.