सोनभद्र, अप्रैल 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। चतरा ब्लाक के तरांवा में 30 अप्रैल को आयोजित परशुराम मूर्ति अनावरण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्य अतिथि के लिए भारत सरकार के पूर्व मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय की सहमति प्राप्त हो गई है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु और अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रोफेसर राममोहन पाठक करेंगे। आयोजन समिति के प्रवक्ता श्रीकांत दुबे ने बताया कि तरांवा, बड़का गांव ब्राह्मण समाज की आबादी का सबसे बड़ा गांव है। यहां 125 वर्षों से रामलीला का भी मंचन होता है। यहां पर विष्णु भगवान के छठे अवतार श्रीपरशुराम जी की भव्य मूर्ति का अनावरण होगा। श्रीपरशुराम न्यास सोनभद्र की तरफ से पांच विभूतियों को कुल शिरोमणि और कुल गौरव सम्मान से विभूषित किया जाएगा। विजय शंकर चतुर्वेदी द्वारा लिखित पुस्तिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.