फतेहपुर, अप्रैल 10 -- फतेहपुर। आगामी दिनों में आयोजित होने वाली भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जीटी रोड स्थित ब्राह्मण चेतना मंच के कार्यायल में में मीडिया से कार्यक्रमों को साझा किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रमों की जिम्मेंदारी स्वाजातीय लोगो को बांटी गई। ब्राह्मण चेतना मंच के अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि इस बार कार्यक्रम का आयोजन स्थल को बदलकर सिद्ध पीठ ताम्बेश्वर मंदिर के सत्संग भवन को चयनित किया गया है। जहां सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि गत 19 वर्षों से भगवान परशुराम की जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इसी प्रकार 20वां आयोजन भी धूमधाम से किया जाएगा। 30 अप्रैल को मनाई जाने वाले जयंती कार्यक्रम में सबसे पहले उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद प्रबुद्धजनों का स्वागत, शोभाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.