बगहा, अप्रैल 28 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर के राज शिव मंदिर धर्मशाला में रविवार की शाम प्रज्ञा समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता चिंतामणि तिवारी ने की। बैठक में अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम की भव्य व दिव्य जयंती मनाने लेकर कई अहम निर्णय लिया गया। जयंती समारोह में प्रभात फेरी, मंत्रोच्चारण व वेदोपनिषद् पाठ, संगोष्ठी व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई । इस बैठक में आचार्य दिनेश शुक्ल, डॉ ऐश्वर्य चौबे, डॉ धनंजय द्विवेदी, वरीय अधिवक्ता राजेश द्विवेदी, विनय मिश्रा, सोनू पांडेय, मनीष पांडे, रवि तिवारी, घनश्याम ओझा, जयप्रकाश झा, सोनू दुबे, कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.