कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, निज संवाददाता ऋषि भवन में मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नरोत्तम जोशी ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा निकाली जाए। जिसमें सभी परशुराम वंशजों का सहयोग अपेक्षित है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यकारी सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को शाम 4:00 बजे से ऋषि भवन में परशुराम मेला का आयोजन करने, 30 अप्रैल को पूर्वाहन में पूजा अर्चना और अपराह्न में भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय किया गया है। एक मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत रंग भरो ,हस्तकला, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिता का आयोजन का निर्णय किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की जवाबदेही युवा शाखा पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.