फतेहपुर, मार्च 27 -- फतेहपुर। परशुराम जयंती की तैयारियों के बीच भाइयों के जमीन बंटवारे के विवाद से रार हो गई है। ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान द्वारा हर साल अक्षय तृतीया (परशुराम जयंती) पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के विरोध में जमीन के हिस्सेदारों ने बिगुल फूंक दिया है। बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुई रामलली तिवारी, उनके बेट अखिलेश तिवारी और धनंजय तिवारी उर्फ लोटे ने बताया कि 30 अप्रैल को कलक्टरगंज स्थित कमल तिवारी के हाता में ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान ने कार्यक्रम आयोजन की तैयारी की है। जमीन के वह भी सहखाता धारक हैं। लेकिन कार्यक्रम के संबंध में न तो उनसे कोई राय ली गई और न ही अनुमति ली गई। पैत्रक जमीन पर बड़े भाई जबरन अवैध कब्जा किये हुए हैं। अखिलेश ने कहा कि उनकी जमीन पर उनके बिना सहमति के कार्यक्रम होगा तो वह विरोध करेंगे और प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.