बुलंदशहर, जनवरी 21 -- नगर स्थित परशुराम चौक के पास सीमेंट लदा ट्रक पलट गया। यह हादसा सोमवार रात 3 बजे हुआ। जिसमें विद्युत विभाग की सड़क किनारे लगे पोल और लाइन दोनों टूट गई। ऑफिस के बाहर पड़े टीन शेट और बैनामा लेखको के तख्त भी क्षतिग्रस्त हो गए ।हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि डिबाई की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल तोड़ता हुआ परशुराम चौक के पास पलट गया। हादसे में ड्राइवर सुनील पुत्र रामगोपाल निवासी सासनी गेट अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से हायर सेंटर भिजवाया। कोतवाली प्रभारी चंदगी राम ने बताया यह हादसा ओवर स्पीड और ड्राइवर की नींद आने के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.