जहानाबाद, नवम्बर 25 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र के परशुराम कॉलनी से सोमवार की रात ऑटो की चोरी कर ली गई। इस संबंध ऑटो के मालिक अभिषेक कुमार ने मखदुमपुर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि ऑटो घर के बाहर खड़ा था। मंगलवार की सुबह टेंपू गायब था। ऑटो चालक मूल रूप से धराउत गांव का रहने वाला था। मखदुमपुर में ऑटो चलाकर आजीविका चलाता था। चोरी होने से गरीब युवक की परेशानी बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...