बोकारो, फरवरी 22 -- जरीडीह बाजार। बेरमो के संडे बाजार स्थित बद्री फाइल में भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण को लेकर तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन 26 फरवरी से शुरू होगा। प्रतिमा अनावरण समिति द्वारा 26 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी। 27 फरवरी को मंडप प्रवेश, बेदी पूजन, पंचांग पूजन और अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा। 28 फरवरी को प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे करेंगे। इसके बाद महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी और भंडारा लगाया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...