नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा। आम आदमी पार्टी (आप) के नए जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी को बनाया गया है। चौधरी सेक्टर-104 हाजीपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्हें राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सहमति से पश्चिमी प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका की स्वीकृति से गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रभारी सीएम चौहान ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। उन्हें सेक्टर-89 स्थित निम्मी विहार में पार्टी दफ्तर पर मंगलवार को मनोनीत पत्र देकर और फूल-माला पहनाकर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...