शामली, जनवरी 5 -- कोतवाली पुलिस ने हरियाणा निवासी परवेज की हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कया है। गत तीन दिसंबर को भूरा-बराला मार्ग पर स्थित जंगल में परवेज निवासी गांव राणा माजरा थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा का शव पड़ा मिला था। उसके पास ही तमंचा भी पड़ा था। पुलिस ने मृतक के भाई अरमान की तहरीर पर आसिफ और शोएब निवासीगण गांव गढ़ीबेसक थाना सनौली तथा दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया था। पता चला था कि लूट के रुपयों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया था तथा मृतक के पास में तमंचा इसलिए रखा था कि कोई हत्या का शक न कर सके और मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। रविवार को पुलिस ने हत्या में वांछित दूसरे आरोपी शोएब निवा...