जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद के रांची प्रवास कार्यक्रम के दौरान दो पूर्व जिलाध्यक्षों रामाश्रय प्रसाद और रवींद्र झा उर्फ नट्टू झा ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने संगठन विस्तार और नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चर्चा की। नेताओं ने झारखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यभर में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर सह प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद को धन्यवाद दिया। साथ ही दोनों वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से भी भेंट कर अभिनंदन किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उनके प्रयासों की सराहना की। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में परविंदर सिंह की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेसियों ने आभार जताया। नेताओं ने विश्वास जताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.