अररिया, जुलाई 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज-कुर्सेला मुख्य मार्ग पर बुधवार रात साढ़े सात बजे लुटिया पुल के पास एक मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान परवाहा वार्ड संख्या 8 निवासी चंदू ऋषिदेव के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परवाहा पुलिस कैम्प प्रभारी सुभाष प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोगों ने रोड पर जमकर बवाल काटा एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.