बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 33, बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान औंगारी थाना क्षेत्र के करनी बिगहा गांव निवासी स्व. रामजी साहू के 30 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम सूचना मिली कि बाबा होटल के पास बाइक सवार युवक सड़क पर गिरा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर परिजनों का फोन आया तो उन्हें घटना की जानकारी दी गयी। परिजन पहुंचे तो मृतक की पहचान हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...