बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- फोटो : परवलपुर बीजेपी-परवलपुर में सोमवार को स्वदेशी अभियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता। परवलपुर, निज संवाददाता। भाजपा के परवलपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धर्मशाला में बैठक की। इसके बाद स्वदेशी अपनाओ, भारत को आत्मनिर्भर बनाओ अभियान को गति देन पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आमलोगों को स्वदेशी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संतोष कुमार लाल, धनंजय, अतुल कुमार वर्द्धन, राहुल कुमार, अमित कुमार, राजबल्लभ सिंह, जनार्दन सिंह, पिंकी देवी, सुषमा देवी आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...