गिरडीह, फरवरी 23 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के श्रीराम जानकी मंदिर परवतुडीह में रविवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच के सदस्यों द्वारा स्वामी सहजानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी 137वीं जयंती मनाई गई। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने उनके द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करते समाज में फैली विकृतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त व्याख्याता डॉक्टर प्रफुल्ल कुमार सिंह एवं संचालन मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता कुलदीप राय ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने परवतुडीह गांव में पिछले दिनों बीमारी से एक ही परिवार के दो (युवकों) चचेरे भाइयों के असामयिक निधन पर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संवेदना जतायी। बाद में दीप प्रज्ज्वलन कर स्वामी सहजानंद सरस्वती व भगवान परशुराम के चित्र...