हापुड़, मार्च 23 -- अलविदा जुमा व ईद-उल-फितर त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं। परम्परा से हटकर अगर कोई आयोजन होगा तो थाना और चौकी प्रभारी नपेंगे। संवेदनशील और मिश्रित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। अलविदा जुमा व ईद-उल-फितर पर जनपद में 84 ईदगाह व 70 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। मेरठ रेज के डीआईजी ने त्योहारों को लेकर जनपद पुलिस को निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि रमजान माह के दौरान ही नवरात्र भी प्रारम्भ हो रहे हैं, ऐसे में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में समुचित पुलिस प्रबन्ध कर सतर्क दृष्टि रखी जाए। नवरात्र तथा ईद के आयोजन जहां एक स्थान व एक समय पर आयोजित होना हो वहां आयोजकों से वार्ता कर पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.