अयोध्या, अक्टूबर 7 -- अयोध्या। आश्विन पूर्णिमा के पर्व को सोमवार को शरद पूर्णिमा उत्सव के रुप में पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साकेत भूषण समाज की ओर से दंतधावन कुंड में आयोजित 136 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में भगवान क्षीरसाई महाराज की नौका विहार की भव्य झांकी सजाई गयी। झांकी अनावरण के मौके पर उनकी आरती उतारी गयी। इस दौरान मोदनवाल समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने सपरिवार भगवान का दर्शन पूजन किया। वहीं संत-महंतो के साथ नगरवासी भी झांकी के दर्शन के लिए पहुंचे। उत्सव में इस साल आपरेशन सिंदूर की झांकी भी सजाई गई और भारतीय सेना के शौर्य को प्रदर्शित किया गया। जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनी। इस परम्परागत उत्सव के दौरान पूरे परिक्षेत्र को भव्यता के सजाए जाने के अलावा विद्युत झालरों से युक्त स्वागत द्वार भी संस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.