लोहरदगा, दिसम्बर 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। ईश्वरीय सत्ता सर्वोच्च है। इसलिए परमपिता परमेश्वर मनुष्य से बहुत प्रेम करते हैं। मुक्तिदाता यीशु दुनिया का उद्धार करने के लिए आने वाले हैं। उनका जन्म दुनिया को पाप और मृत्यु से बचाने के लिए हुआ था। परमेश्वर शांति और मेल-मिलाप के लिए आ रहे हैं। हम उनके आगमन को लेकर लोहरदगा में ख्रीस्तमस गैदरिंग कार्यक्रम मना रहे हैं। उक्त बातें रविवार को लोहरदगा उपनगरीय क्षेत्र पतराटोली स्थित आरसी चर्च संत बेर्नाडेट परिसर में आल चर्चेज मसीही मैत्री संघ लोहरदगा जिला समिति के द्वारा आयोजित ख्रीस्तमस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लोहरदगा सेन्हा प्रखंड जिला परिषद सदस्या राधा तिर्की ने कहीं। राधा ने कहा कि परमेश्वर का आगमन मानव जाति के लिए आशा और आनंद का संचार करने वाला है। वह इतने विनम्र है कि ईश्वर के प...