गढ़वा, फरवरी 15 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड में महाशिवरात्रि का त्योहार भक्तिभाव से साथ मनाया गया। थाना परिसर स्थित परमेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। उक्त धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान सब इंस्पेक्टर आदित्य ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी अक्षता सौम्या रहे। हवन पूजन में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी और सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार शामिल थे। पुजारी श्रीराम सरकार मिश्रा ने पूरे विधि-विधान से पूजन और हवन कराया। इस मौके पर थाना परिसर स्थित परमेश्वरनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हर हर महादेव के उदघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। रुद्राभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर आरती, हवन व पूजन में भाग लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि परमेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक व भगवा...