प्रयागराज, नवम्बर 25 -- नैनी। अयोध्या में राम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराने के साथ ही अरैल स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में मंगलवार को धर्म ध्वजा का पूजन किया गया है। इस अवसर पर विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। ध्वजारोहण से पूर्व मंत्रोच्चार के बीच स्तंभ पूजन किया गया। सर्वप्रथम गणेश स्थापना पूजा और नवग्रह पूजा संपन्न की गई। इसके बाद, उत्तर-पूर्व दिशा में स्तंभ पूजन का अनुष्ठान किया गया। अभिजीत मुहूर्त में ध्वज पूजन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके उपरांत ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस पूरे अनुष्ठान के दौरान एक यज्ञ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर संतों का अभिवादन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर त्रिवेणी पुष्प के नरेश दवे ने बताया कि राम जानकी के विवाह के पवित्र दिन पर अयोध्या मंदिर में धर्म ध्वजारोहण...