अररिया, अक्टूबर 10 -- पड़ोसी देश नेपाल में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण बढ़ा नदी का जलस्तर नदी की किनारे स्थित कुटिया इलाके में भी नदी का पानी घुसा अररिया, निज संवाददाता पड़ोसी देश नेपाल में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण अररिया जिला मुख्यालय होकर बहने वाली परमान नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे बाढ़ जैसी समस्या उतपन्न हो गयी है। गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय से बांसवाड़ी जाने वाली सड़क पर परमान नदी का पानी चढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। नदी की किनारे स्थित कुटिया इलाके में भी नदी का पानी घुस गया है। इससे आस पास बसे स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। परमान नदी के तट पर बसे लोगों में 2017 की प्रलयकारी बाढ़ की यादें ताजा हो गई हैं।उस वक्त जिले में भयानक तबाही मची थी। उस समय बाढ़ ने सैकड़ों घरों को नष्ट कर दिया था और हजारों लोग बेघर हो गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.