छपरा, फरवरी 4 -- सोनपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के मुरथान गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक 16 वर्षीय किशोर को चाकू मार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल किशोर का नाम अभिषेक दत्त बताया गया है। पीड़ित की दादी अमरावती देवी ने गांव के ही पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।उसने प्राथमिकी में कहा है कि इसका पोता अभिषेक दत्त सिंह बाजार गया था। दुकान बंद होने के कारण वह लौट रहा था। इस दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने रास्ते में उसे घेर लिया और डंडे व लात-घूसे से हमला कर दिया फिर उसे चाकू मार दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बदला लेने की नीयत से किशोर को निशाना बनाया। मौके पर पहुंची दादी अमरावती देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.