सिमडेगा, मार्च 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। टुकुपानी स्थित आचार्य पद्मराज ज्योतिष गुरुकुल सभागार में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा की अगुवाई आचार्य डॉ पद्मराज स्वामी जी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि प्रार्थना परमात्मा के साथ जुड़ने के लिए सबसे सरल उपाय है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति हमें अंदर से मजबूत बनाती है। अंदर से मजबूत इन्सान बड़ी से बड़ी विपत्ति को भी आसानी से पार कर लेता है। प्रभु की भक्ति करने से इंसान अंदर से बलवान बन जाता है। मौक पर आदिनाथ स्तुति, सर्वजिन स्तुति, चौबीसी स्तोत्र, अनन्त सिद्ध स्तुति, हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया। मौके पर आरती और मंगलपाठ के साथ प्रसाद का भी वितरण किया गया। बताया गया कि गुरुकुल में प्रत्येक रविवार को रविवारीय प्रार्थना सभा प्रारंभ की गई है। लोग प्रात: 7 बजे गुरुकुल में उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.