कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। कल्याणपुर आवास विकास स्थित केशवपुरम पार्क में चल रही शिव महापुराण की कथा के तीसरे दिन आचार्य योगेश अवस्थी योगीराज महाराज ने बताया कि अपने सारे सुख-दुख परमात्मा पर छोड़ दें। उन्होंने कथा में रुद्राक्ष की महिमा बताई। कहा, रुद्राक्ष धारण करने वाले मांस-मदिरा का त्याग कर दें और मदिरा पीने वाले रुद्राक्ष का त्याग कर दें। कथा में दान का महत्व बताया गया। जिसे जो आवश्यकता हो उसे दिया गया दान महादान कहलाता है। इस मौके पर सत्यम दीक्षित, पुत्तन अग्निहोत्री, विभू वाजपेई, अमित त्रिपाठी, मोनू अवस्थी, निधि आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.