प्रयागराज, जनवरी 31 -- माघ मेला में संगम अपर मार्ग स्थित सदानंद तत्वाज्ञान परिषद शिविर में शनिवार को सत्संग आयोजित किया गया। आचार्य रोहित दास ने कहा कि शिक्षा, स्वाध्याय, योग-साधना और आध्यात्म तत्वज्ञान के चार विधान हैं। ग्रंथों के अध्ययन से नहीं बल्कि ज्ञान से मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण ने मोक्ष के लिए गीता के माध्यम से तत्वज्ञान की शिक्षा दी। परमात्मा को जानने के लिए तत्वज्ञान ही एक माध्यम है। इससे मुक्ति अमरता का साक्षात बोध होता है। ज्ञान से ही सच्चे गुरु की प्राप्ति होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...