वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। धुपचंडी स्थित लॉन में दो दिवसीय सद्भावना सत्संग समारोह हुआ। मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक महात्मा हीरा बाई कहा कि प्रभु सब जगह हैं। लेकिन बिना योग-साधन के हम उन्हें देख नहीं सकते है। कण-कण में विद्यमान परमात्मा का बोध कराने वाला ही सदगुरु होता है। वाराणसी प्रभारी महात्मा सुजाता बाई ने कहा कि जब सच्चे संत मिले तब समझना चाहिए कि भगवान के मिलने में देरी नहीं है। संत और शास्त्र यही समझाते है कि 'प्रथम भक्ति संतन कर संगा' अर्थात भक्ति की शुरुआत सत्संग और संतों के सानिध्य से होती है। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा रहे। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के संरक्षक राधेश्याम लोटिया, महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, महामंत्री निर्जला सिंह, सत्यनारायण यादव, विजय प्रकाश पाठक, केआर गु...