बिजनौर, मार्च 16 -- बेहद साधारण परिवार में जन्मे एक प्रतिभावान युवक ने सफलता की नई इबारत लिखते हुए क्षेत्र ही नही बल्कि प्रदेश का गौरव बढ़ाया हैं। लेफ्टिनेंट कमांडर शक्ति कौशिक का परमाणु पनडुब्बी शोध के लिए आईआईटी मुंबई में चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कस्बा रेहड़ निवासी लेफ्टिनेंट कमांडर शक्ति कौशिक पुत्र भुवनेश शर्मा का आईआईटी मुंबई में परमाणु पनडुब्बी शोध के लिए चयन हुआ हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले लेफ्टिनेंट कंमाडर शक्ति कौशिक प्रदेश के पहले अफसर बने हैं। लेफ्टिनेंट शक्ति कौशिक आईआईटी के प्रोफेसर एवं डीआरडीओ के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर परमाणु पनडुब्बी पर शोध करेंगे। हाल निवासी गांव अलियाबाद (ठाकुरद्वारा) शक्ति कौशिक का वर्ष 2014 में भारतीय नौसेना में अधिकारी के पद पर चयन हुआ था। चार वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के बाद राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.