नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नई दिल्ली। प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी अजीत कुमार मोहंती को परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के सचिव के रूप में छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह बात कही गई। उन्हें अप्रैल 2023 में 66 वर्ष की आयु पूरा करने तक के कार्यकाल यानी 10 अक्तूबर 2025 तक के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था। ओडिशा में जन्मे मोहंती को जब परमाणु ऊर्जा आयोग का प्रमुख नियुक्त किया गया तो उस समय वह भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.