जमशेदपुर, फरवरी 17 -- परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर, बिष्टूपुर में महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल का सुबह से जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक भक्तों की भारी संख्या में सुबह 12 बजे तक किया गया। सुबह 7 बजे से ही महिलाओं के द्वारा मंदिर परिसर में ढाई लाख पार्थिव शिवलिंग बनाए गए, जिनका पूजन 12:30 बजे से शुरू हुआ। मौके पर यजमान शैलेंद्र कुमार झा (आदित्यपुर) उपस्थित थे। मंदिर प्रांगण में शहर के प्रसिद्ध भजन गायकों ने सुबह 8 बजे से 12 बजे तक प्रस्तुति दी। मुख्य रूप से पंकज झा, कैलाश ठाकुर, संतोष झा, अशोक झा प्रेमी, पप्पू, संतोष ठाकुर, शंकर ठाकुर और तबला पर संगत देने वाली अमित ठाकुर ने भजन प्रस्तुत किए। संध्या 6 बजे महाकाल बाबा का श्रृंगार किया गया और इसके बाद भजन संध्या और प्रसाद वितरण किया गया। टेल्को राम मंदिर: धर्मिक संस्थान शिव शक्ति परिवार की ओर से...