मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, एसं। हिमाचल प्रदेश से मुंगेर आये स्वामी ओंकारानंद ने सोमवार को महर्षि मेंही आश्रम हाजी सुभान में कहा कि परमहंस महर्षि मेंही बिहार के गौरव हैं। अपना उद्गार व्यक्त करते उन्होंने कहा कि परमहंस मेंही बिहार के भगवान बुद्ध हैं। परमहंस महर्षि मेंही ने अध्यात्म को बिल्कुल सरल शब्दों में आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया आज पूरे बिहार में जगह-जगह उनके सत्संग भवन देखने को मिलते हैं जहां नित्य स्वाध्याय एवं ध्यान योग की साधना सिखलाई जाती है। कहा कि महर्षि मेंही महाराज ने अपने शिष्यों को मुक्ति का मार्ग बताते हुए उन्हें मानस जप, नस ध्यान ,दृष्टि योग, नाद अनुसंधान या सूरत शब्द योग की साधना करने का मार्ग बताया। मार्गदर्शक स्वामी श्रीनिवास बाबा ने भी अपने विचार रखें एवं संतमत की आध्यात्मिक गहराई को बतलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.