लोहरदगा, दिसम्बर 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। परमवीर अल्बर्ट एक्का के बलिदान दिवस पर बुधवार को लोहरदगा के एमएलए महिला कॉलेज के शिक्षकों और छात्राओं ने उन्हें नमन किया। प्रिंसिपल स्नेह कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में लांस नायक अल्बर्ट एक्का द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध में गंगासागर की रणभूमि के पराक्रम को याद किया गया। प्रिंसिपल ने कहा कि परमवीर अल्बर्ट एक्का ने झारखंड की धरती को गौरवान्वित किया है। एमएमजी से गोलियां बरसा रहे दुश्मन पर खुखरी लेकर टूट पड़ने और उनका सफाया करके भारत की विजय सुनिश्चित करने वाले अल्बर्ट एक्का वीरता, देश भक्ति और देश के लिए कुछ भी कर गुजरने के जज्बे की मिसाल हैं। युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। केवल 26 साल की उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अल्बर्ट पूर्वी मोर्चे में अपनी वीरता से परमवीर चक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.