कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में बुधवार के अंक में 'यहां खुले हैं मौत के कुएं...जरा बच के' शीर्षक से प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट का 10 घंटे के भीतर बड़ा असर हुआ। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर जलकल के महाप्रबंधक ने अलग-अलग टीमें भेजीं। परमपुरवा में कुएं की तरह दिख रहे खुला मैनहोल की न सिर्फ मरम्मत की गई बल्कि इस पर ढक्कन लगाकर बंद भी कर दिया गया। इसके साथ ही लापरवाही बरतने में जेई विनोद कुमार रावत के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति शासन से की गई है। अधिशासी अभियंता से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। लापरवाही बरतने के इस मामले में जेई को तत्काल प्रभाव से कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने जोन पांच के अधिशासी अभियंता ईश्वर सिंह से लिखित स्पष...