मेरठ, अप्रैल 8 -- मेरठ/हस्तिनापुर। हस्तिनापुर के लतीफपुर गांव निवासी परमजीत सिंह की हत्या में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में खुलासा हुआ तीरथ सिंह हत्याकांड का बदला लेने को वारदात की थी। खुलासा हुआ कि परमजीत ने उन्हें रास्ता रोककर धमकाया था और तीरथ हत्याकांड में पैरवी बंद करने को कहा था। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी दिखाई है। गांव लतीफपुर में परमजीत सिंह ने साथियों के साथ मिलकर 6 जनवरी 2024 को गांव निवासी तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसे लेकर दोनों पक्ष में रंजिश थी। तीन अप्रैल 2025 को तीरथ पक्ष के लोगों ने परमजीत पर गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी। गोलीबारी में परमजीत के साथी गुरमुख को भी गोली लगी। तीरथ के पिता प्रभू सिंह समेत कई लोगों को नामजद किया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.