खगडि़या, जुलाई 7 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के पिपरालतीफ, कुल्हड़िया, मोजाहिदा व भरतखण्ड के मैदान में आयोजित ताजिया मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा अपने कला का प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग अपने-अपने ताजिया को लेकर गोल के साथ आलमबाजार चौंक स्थित मैदान में पहुंचे। ताजिया मिलन के उपरांत कलाकारों द्वारा अपने कल को प्रदर्शित किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट सह सीओ मोना गुप्ता, बीडीओ संतोष कुमार पंडित, प्रशिक्षु बीडीओ अमित कुमार व कई अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे। इधर परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, भरतखंड थानाध्यक्ष आकाश कुमार व मड़ैया थानाध्यक्ष मो. फिरदौस पुलिस बल के साथ लगातार गश्त लगाते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.