खगडि़या, फरवरी 9 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि। अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण प्रखंड मुख्यालय के ईद गिर्द हो। यह बाते रविवार क़ो कबीर मठ के प्रांगण में आयोजित वार्ता के दौरान महंथ मोती दास न्यास सभा के पदेन अध्यक्ष संतशरण दास ने कही। उन्होंने कहा कि प्रखंड के लाखों की आबादी की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बतौर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। गंभीर मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पाता है। वे महंथ मोती दास न्यास सभा की ओर से अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल निर्माण के लिए प्रखंड मुख्यालय के आसपास आवश्यतानुसार जमीन उपलब्ध कराने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए महंथ मोती दास न्यास सभा सदैव आगे बढ़ चढ़कर सहयोग किया है। वही महंथ मोती दास न्याय सभा के सचिव रामविलास दास ने कहा कि गोगरी प्रखंड में पूर्व से रेफरल अस्पताल उपलब्...