खगडि़या, फरवरी 11 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के कुल्हड़िया गांव में तलाब निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 के सितंबर माह में तलाब निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई थी। छठव्रतियों की समस्या क़ो देखते हुए गत 27 अक्टूबर क़ो दैनिक हिन्दुस्तान ने शिलापट बनी शोभा, नहीं हुआ छठ घाट का निर्माण शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर के प्रकाशन बाद स्थानीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने संज्ञान लेते हुए मंगलवार क़ो तालाब निर्माण का कार्य शुरू कराया। तलाब का निर्माण शुरू होते ही स्थानीय ग्रामीणों के बीच खुशी का माहोल देखा जा रहा है। लोगों क़ो लग रहा है कि इस तालाब के निर्माण होने से अब छठ्रतियों को छठ त्योहार के मौक़े पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत कुल्हड़िया-करना गांव के सड़क किन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.