खगडि़या, नवम्बर 22 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत नयागांव गोढ़ियासी में शनिवार को चारा मशीन से एक पशुपालक का दोनों हाथ कट गया। दोनों हाथ के कटने से पशुपालक का स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पशुपालक नयागांव गोढ़ियासी गांव निवासी प्रवीण यादव बताया जा रहा है। घटना को लोगों ने एक भयावह और दिल दहला देने वाला हादसा बताया। बताया जाता है कि खेत में धान की पुआल को कुट्टी काटने वाली मशीन से चारा तैयार किया जा रहा था। तभी अचानक 40 वर्षीय प्रवीण यादव मशीन के अत्यधिक नजदीक जाने पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती हुई मशीन के संपर्क में आ गए। देखते ही देखते मशीन में उनका हाथ फंस गया और कुछ ही क्षणों में दोनों हाथ कट गया। घटना इतनी वीभत्स थी कि मौजूद लोग सन्न रह गए। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल प्रवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.