खगडि़या, जनवरी 4 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि सरकार भले ही उच्च शिक्षा को बेहतर करने की बात कर रही हो पर, अब भी शिक्षकों की भारी कमी है। वहीं संसाधन का अभाव भी बना है। प्रखंड स्थित केएमडी कॉलेज में आज भी संसाधनों का घोर अभाव है। अगर कॉलेज की समस्या पर चर्चा की जाए तो कई विषयों के सेक्टर वाइज शिक्षक उपलब्ध नहीं है। कॉलेज की दूसरी मंजिल पर आज भी चदरा का छांव डाला हुआ है। शुद्ध पेयजल, कॉमन रूम, उपस्कर आदि का घोर अभाव है। अगर सुरक्षा की दृष्टि से देखी जाए तो इस कॉलेज में घेराबंदी तक नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संत कबीर मठ के पूर्व महंथ मोती दास द्वारा सैकड़ो एकड़ जमीन दानकर वर्ष 1956 में कॉलेज की स्थापना की गई है। कॉलेज की स्थापना होते ही सामान्य घर के स्थानीय बच्चों के बीच उच्च शिक...