खगडि़या, फरवरी 21 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयागांव वीरपुर टोला में सांड की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति वीरपुर टोला गांव निवासी इंद्रजीत कुंवर बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार क़ो इंद्रजीत कुंवर अपने घर से बथान गाय को चारा देने जा रहे थे। अचानक उग्र हुए सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांढ़ अचानक दौड़ते हुए आया और इंद्रजीत कुंवर को जोरदार टक्कर मार दी। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि वे जमीन पर गिरकर दर्द से कराहने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड को खदेड़ा। इसके बाद घायल इंद्रजीत कुंवर को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी लाया गया। मौक़े पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.