खगडि़या, फरवरी 7 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन में लाखों की राशि से लगाए गए लिफ्ट सिस्टम हाथी का दांत बनकर रह गया है। उल्लेखनीय है कि आईटी भवन के उदघाटन के एक माह बाद से ही खराब पड़ा हुआ है। जबकि लाखों की राशि से आईटी भवन में संवेदक द्वारा लिफ्ट सिस्टम लगाया था। पर, संवेदक इसके प्रति उदासीन बने हुए हैं। आज अपने जरूरी कार्य से आए वृद्ध व उम्रदराज लोगों को तीन मंजिला भवन पर जाने के लिए सौ बार सोचना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा वर्ष 2018 के जनवरी माह में सात करोड़ 86 लाख 99 हजार की राशि से जरूरी हर सुविधाओं से लैस तीन मंजिला आईटी भवन का निर्माण शुरू किया गया। वर्ष 2019 के अंत में भवन बनकर तैयार हो गया। आईटी भवन के रोडमैप के अनुसार तीन मंजिला भवन पर जाने के लिए पक्की सीढ़ी व जरूरतमंद लोगों को ऊपरी मं...