खगडि़या, फरवरी 6 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के विभिन्न बाढ़ क्षेत्र पंचायतों में गत पांच माह पूर्व गंगा की तेज धारा से कई ग्रामीण सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। बाढ़ की त्रासदी समाप्त होने क़े पांच माह बाद भी जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। ग्रामीण सड़कोंं के ध्वस्त होने सें लोगो को यातायात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन विभाग की अभी तक कुं भकरणी नींद नहीं खुल सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत जुलाई व अगस्त में गंगा में आई बाढ़ के कारण जीएन बांध के अंदर बसे आधा दर्जन से अधिक गांवों में ग्रामीण सड़क काफी जर्जर हो गई। बाढ़ को गए तकरीबन पांच माह से अधिक होने के बाद भी अभी तक किसी अधिकारी ने ध्वस्त जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं शुरू कराई है। इधर स्थानीय ग्रामीण सह मुरादपुर गांव के ग्रामीण सुनील झा साजन झा आदि ने बताया कि नयागंव मा...