खगडि़या, नवम्बर 25 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के कई पंचायतो में गत दिनों आई गंगा की बाढ़ में ग्रामीण सड़कें जर्जर हो गई है, लेकिन अभी तक इस जर्जर सड़कों की सुध अधिकारी द्वारा नहीं ली जा रही है। सड़क की जर्जरता के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी क़ा सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभाग इसके प्रति उदासीन बने हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत अगस्त माह गंगा में आई बाढ़ के कारण जीएन बांध के अंदर बसे आधा दर्जन से अधिक गांवों में तबाही मचा दी थी। बाढ़ के आते ही लोगो के बीच काफ़ी बेचैनी बढ़ गई थी। इधर गंगा के पानी की तेज धारा के कारण ग्रामीण सड़क जगह-जगह टूटकर बर्बाद हो चुकी है। बाढ़ को गए तकरीबन तीन माह होने के करीब है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने जर्जर सड़कों की सर्वे तक शुरू नहीं कर सका है। खासकर गंगा में आई बाढ़ कि तबाही से प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.