खगडि़या, दिसम्बर 26 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद के कार्यालय में झंडोत्तोलन कर सौंवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित परबत्ता हटिया पर पार्टी कार्यालय मैं अंचल मंत्री का कैलाश पासवान द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। मौक़े पर उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना 1925 ई. में उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एमएन राय के नेतृव में गठन हुआ था। उस समय हिंदुस्तान में अंग्रेजी हुकुमतें थीं। पार्टी के संस्थापक सदस्यों को भूमि गत रह कर पार्टी संगठनो को आगे बढ़ना पड़ता था। संगठन बनाने के क्रम उन्हे अंग्रेजी सरकार जेलों में बन्द कर कड़ी से कड़ी सजा देता था। दोहरी लड़ाई लड़नी पड़ती थी। क एक तरफ जमींदार भू माफिया सामंतवादी थे तो दूसरी ओर अंग्रेज के कठोर यातनाएं थी। आजादी की लड़ाई में हमारे पार्टी के हजारों लोग शहीद हुए। 1...